Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

 प्रतापगढ़: सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवारत परिषदीय शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के फैसले के बाद प्राथमिक शिक्षक आंदोलन की राह पर हैं। मंगलवार को भी जिले के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।



प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल ने बताया कि 23 से 25 फरवरी तक स्कूलों में शिक्षक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 26 फरवरी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। गौरा प्रतिनिधि के अनुसार


मंगलवार को भी गौरा क्षेत्र में कंपोजिट विद्यालय संडिला सहित विद्यालयों में शिक्षको ने बांह में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।


प्राथमिक शिक्षक संघ गौरा ब्लाक के अध्यक्ष पंकज तिवारी, ब्लाक मंत्री कमलेश कुमार गौतम का कहना है कि संगठन के निर्देश पर मंगलवार को भी दूसरे दिन शिक्षकों द्वारा परिषदीय विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया गया। कहा कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news