Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

नौकरी की गारंटी होगी वानिकी विश्वविद्यालय की डिग्रीः योगी

 गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गोरखपुर में बन रहे प्रदेश के पहले वानिकी एवं उद्यान विज्ञान विश्वविद्यालय (फॉरेस्ट्री एंड हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी) की डिग्री नौकरी की गारंटी होगी। इस विश्वविद्यालय से डिग्री और डिप्लोमा लेकर निकलने वाले युवाओं के लिए देश और दुनिया में रोजगार के व्यापक अवसर होंगे। साथ ही यह विश्वविद्यालय किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



योगी, शनिवार को जंगल कौड़िया ब्लॉक में पुनर्निर्मित बीडीओ कार्यालय के उद्घाटन और बिछिया में कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कैम्पियरगंज में प्रदेश का पहला वानिकी एवं उद्यान विज्ञान विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। यहां युवाओं को जो डिप्लोमा व डिग्री मिलेगी, वह देश-दुनिया में नौकरी की गारंटी वाली होगी।



मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदूषण की है। दिल्ली की हालत देखिए, वहां घुटनभरी जिंदगी हो गई है। ऐसे लगता है जैसे गैस चैंबर में हों। एयर क्वालिटी इंडेक्स काफी खराब स्थिति में है, चार सौ पार हो जाता है। आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत होती है। डाक्टर बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों के लिए कहते हैं, इन्हें घर से बाहर मत भेजिए। स्कूल कालेज बंद करने पड़ते हैं। गोरखपुर में कितना अच्छा माहौल है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है, कहीं कोई दमघोंटू माहौल नहीं है। मुख्यमंत्री बोले कैम्पियरगंज में बनने जा रहा वानिकी विश्वविद्यालय पर्यावरण की चुनौतियों से निपटने में और कारगर सिद्ध होगा। यह वनाच्छादन बढ़ाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी कहा कि हम योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने कैम्पियरगंज में बने गिद्धराज जटायु संरक्षण केंद्र का उल्लेख करते हुए कहा कि कृतज्ञता ज्ञापित करना हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। गिद्धराज जटायु की मानव जाति पर बड़ी कृपा रही। आज


केमिकल और पेस्टिसाइड्स के इस्तेमाल के चलते गिद्धराज की संख्या कम होती जा रही, वे मर रहे हैं। ऐसे में गिद्धराज के संरक्षण के लिए कैम्पियरगंज में सेंटर बनाया गया।

बेईमानी को रोका, बीमारी को समाप्त कियाः योगी

मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्धरण का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछली सरकारी बेईमानी करती थीं और बीमारी लाती थीं। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बेईमानी को रोका है और बीमारी को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। आज इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी नहीं है। पर, जनता का दायित्व है कि गंदगी न होने दें, कूड़ा सड़क या नाली में न फेकें। सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। योगी, शुक्रवार को बिछिया कॉलोनी में बने शहर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। यह कल्याण मंडपम मुख्यमंत्री की विधायक निधि से 2.47 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news