Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

डीआईओएस हटाए गए, अजय कुमार तैनात

 लखनऊ। शासन ने आजमगढ़ के डीआईओएस उपेंद्र कुमार को हटा दिया है। उनकी जगह पर श्रावस्ती के बीएसए अजय कुमार को आजमगढ़ का डीआईओएस बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ के डीआईओएस पर गंभीर आरोप लगे थे। इसे लेकर उनके कार्यालय में हंगामा भी हुआ था।



माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव चंद्रभूषण सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार उपेंद्र कुमार को सहायक

शिक्षा निदेशक (भवन) मुख्यालय प्रयागराज भेजा गया है। उन्होंने कड़े निर्देश दिए हैं कि यह अधिकारी बिना नई तैनाती के तुरंत कार्यभार ग्रहण करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने बेसिक, माध्यमिक व एससीईआरटी के निदेशक को निर्देश दिया है कि वे इन्हें तुरंत कार्यमुक्त करेंगे। समय से कार्यमुक्त न करना अनुशासनहीनता मानी जाएगी। ऐसे कार्मिक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news