Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

टी.ई.टी. अनिवार्यता के विरोध में उ०प्र० के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन आए एक मंच पर

 टी.ई.टी. अनिवार्यता के विरोध में उ०प्र० के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन आए एक मंच पर



आरटीई अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता के विरोध में उत्तर प्रदेश का शिक्षक समाज अब एकजुट स्वर में सामने आया है। प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन—उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, महिला शिक्षक संघ तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ—ने साझा मंच पर आने का निर्णय लिया है।
इन सभी संगठनों ने “टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया” के बैनर तले संघर्ष को संगठित और व्यापक रूप देने का संकल्प लिया है।
लखनऊ स्थित 87/9 शिक्षक भवन, रिसालदार पार्क में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में जिला स्तर से लेकर राजधानी दिल्ली तक आंदोलन की चरणबद्ध रणनीति तय की गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि यह संघर्ष किसी टकराव का नहीं, बल्कि पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के अधिकारों और न्यायसंगत अपेक्षाओं की रक्षा का है।


ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news