Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

माध्यमिक व बेसिक के रिक्त पदों पर मुख्यमंत्री से मांगी शिक्षक भर्ती

 जागरण, प्रयागराज प्रदेश में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी), असिस्टेंट प्रोफेसर, प्रधानाचार्य, प्राथमिक एवं जूनियर शिक्षक भर्ती के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए तत्काल विज्ञापन जारी किए जाने की मांग की मुख्यमंत्री से की गई है।

मुख्यमंत्री को भजे पत्र में बताया गया है कि माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाबो देवी द्वारा सदन में दिए गए बयान के अनुसार प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 29,936 पद रिक्त हैं। इनमें टीजीटी के 18 हजार, पीजीटी के 2,700


तथा प्रधानाचार्य के 2,300 पदों का अधियाचन शिक्षा निदेशालय प्रयागराज को प्राप्त हो चुका है, जिसके परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है।


इसके अलावा प्रतियोगियों के प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती का पिछले सात वर्षों से कोई विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। 68,500 भर्ती में 27,713 पद अब भी रिक्त बताए जा रहे हैं, जबकि शिक्षामित्र समायोजन निरस्त होने के बाद 51,112 पद भी खाली हैं। इस प्रकार दावा किया गया है कि बेसिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को मिलाकर लगभग एक लाख से अधिक पद रिक्त हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news