Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

सचिव पद के मनोनयन को लेकर हंगामा, बीएसए कार्यालय पर आयोजित समिति की बैठक की कार्रवाई ठप

 प्रतापगढ़। सचिव पद से जुड़े प्रस्तावों के विरोध में शनिवार को बीएसए कार्यालय मीराभवन में हुई बेसिक शिक्षा वेतन भोगी सहकारी समिति के बैठक में पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। विवाद बढ़ने पर बैठक की कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी।



समिति ने पूर्णकालिक वैतनिक एवं स्थायी सचिव कौशलेंद्र प्रताप सिंह का मनोनयन बहुमत मिलने पर निरस्त कर दिया। पांच पदाधिकारियों ने कार्रवाई का समर्थन किया। वहीं, तीन पदाधिकारियों ने मनोनयन के पक्ष


में समर्थन किया। आरोप है कि अनियमितता करते हुए कौशलेंद्र प्रताप सिंह को सचिव बनाया गया था। समिति ने सहायक सचिव अंशुमान सिंह को पूर्णकालिक सचिव पद का दायित्व सौंपने का प्रस्ताव पारित किया।


प्रस्ताव के विरोध में उतरे सभापति अजय सिंह, संचालक नवनीत सिंह और राजकुमारी वर्मा ने कार्रवाई रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से इन्कार करते हुए बैठक से बाहर आ गए। वहीं, वार्ड


संख्या चार में स्व. इंदु सिंह के स्थान पर सरिता सिंह के आमेलन से संबंधित प्रस्ताव को भी मनमाना बताते हुए खारिज कर दिया गया।


वर्तमान सचिव अंशुमान सिंह का आरोप है कि कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने जबरन कार्रवाई रजिस्टर छीनने का प्रयास किया। जिससे मारपीट की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ते देख एजेंडा की कार्रवाई रोकनी पड़ी।


विवाद होने पर बीएसए कार्यालय परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। इस मौके पर पूर्व सभापति विनय सिंह भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news