Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

विशेषज्ञों को ही नहीं पता टीबी की वैक्सीन का नाम, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रश्नपत्र पर फिर उठे सवाल

 विशेषज्ञों को ही नहीं पता टीबी की वैक्सीन का नाम

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के विशेषज्ञों को टीबी वैक्सीन का नाम तक नहीं पता है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा विषय की एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती की उत्तरकुंजी में दर्जनों प्रश्न के उत्तर पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति की है। अभ्यर्थियों की मानें तो 29 जनवरी को जारी उत्तरकुंजी में शारीरिक शिक्षा विषय के 120 प्रश्नों में से 75 प्रतिशत से अधिक के जवाब गलत हैं। प्रश्नसंख्या 51 में क्षयरोग (टीबी) की वैक्सीन का नाम आयोग के विशेषज्ञों ने सकलिंग माऊस ब्रेन वैक्सीन माना है जबकि सही जवाब बीसीजी वैक्सीन है।


प्रश्न संख्या 57 में पूछा था कि 1948 में ओलंपिक कहां आयोजित हुआ। इसका सही जवाब लंदन है, जबकि विशेषज्ञ मेलबर्न (आस्ट्रेलिया) को सही बता रहे हैं। प्रश्न 58 थॉमस कप और उबेर कप किस खेल से हैं। इसका सही उत्तर बैडमिंटन है और उत्तरकुंजी में फुटबॉल को सही माना है। प्रश्न 64 लचीलापन किसके द्वारा विकसित होता है। इसका जवाब विशेषज्ञों ने छोटी दूरी की दौड़ सही माना है जबकि प्रतियोगी सही उत्तर जिम्नास्टिक बता रहे हैं।

प्रश्न संख्या 72 रक्त का थक्का जमने के लिए कौन विटामिन जिम्मेदार है। इसका जवाब उत्तरकुंजी में विटामिन ई है जबकि सही उत्तर विटामिन के है। प्रश्न 146 डूरंड कप किस खेल से संबंधित है का जवाब आयोग ने क्रिकेट को सही माना है जबकि अभ्यर्थी फुटबाल सही बता रहे हैं। प्रश्न संख्या 123 भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) की स्थापना किस वर्ष हुई। इसका जवाब आयोग ने 1973 सही माना है, जबकि अभ्यर्थी साक्ष्यों के साथ 1984 को सही बता रहे हैं। प्रश्न 135 मोच एक चोट है जिसका संबंध है। इसका जवाब विशेषज्ञ हड्डी मान रहे हैं और अभ्यर्थी लिगामेंट को सही उत्तर बता रहे हैं। प्रश्न संख्या 145 भारतीय ओलंपिक संघ का गठन किस वर्ष हुआ। उत्तरकुंजी में इसका जवाब 1947 को सही माना गया है जबकि अभ्यर्थी 1927 को सही उत्तर बता रहे हैं। गौरतलब है कि शारीरिक शिक्षा के 258 पदों के लिए 18 जनवरी को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकृत 34,290 अभ्यर्थियों में से लगभग 66.95 प्रतिशत उपस्थित थे।

ليست هناك تعليقات:

إرسال تعليق

UPTET news