Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

ब्रेकिंग: यूपी में SIR की डेट 1 महीने बढ़ी

 ब्रेकिंग: यूपी में SIR की डेट 1 महीने बढ़ाई गई। 6 मार्च तक वोटर नाम जुड़वा सकेंगे, अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन 10 अप्रैल को होगा



चुनाव आयोग ने यूपी में SIR प्रक्रिया की समय-सीमा बढ़ा दी है। अब जिन लोगों को नाम जुड़वाना या हटवाना है, दावा या आपत्ति दर्ज करानी है, उन्हें एक महीने का समय और मिलेगा।



नई तारीख के मुताबिक, अब लोग अब 6 मार्च तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। फाइनल लिस्ट 10 अप्रैल को जारी होगी। इसकी जानकारी यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।


पार्टियों ने तारीख बढ़ाने के डिमांड की थी नवदीप रिणवा ने बताया, 27 जनवरी को राजनीतिक दलों के साथ SIR को लेकर बैठक की गई थी। राजनीतिक दलों ने दावे और आपत्तियों के लिए करीब एक महीने का समय बढ़ाने की मांग की थी। डिमांड पर केंद्रीय निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था।


उन्होंने बताया कि फील्ड से भी यह फीडबैक मिला था कि काफी संख्या में लोग फार्म 6, फार्म 7 और फार्म 8 नहीं कर सके हैं।


CEO ने बताया कि अब एक महीने के भीतर तीन कामों के लिए पर्याप्त समय हैं, जैसे-


दावे और आपत्तियां पेश करने के लिए।

नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए।

मतदाताओं के पास अपने नाम, पते का संशोधन कराने के लिए।

नवदीप रिणवा ने उम्मीद जताई कि एक महीने समय अवधि बढ़ने से फार्म 6 और 7 बढ़ी संख्या में मिलेंगे, इससे मतदाता संख्या SIR शुरू होने से पहले जो मतदाता 15.46 करोड़ थे, उसके करीब भी संख्या पहुंच सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news