Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

18 मार्च से मूल्यांकन की तैयारी: यूपी बोर्ड

18 मार्च से मूल्यांकन की तैयारी



प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन 18 मार्च से प्रस्तावित है। बोर्ड की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजने के साथ ही मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रदेश में 249 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 10वीं-12वीं की परीक्षा में शामिल लगभग 50 लाख छात्र-छात्राओं की पौने तीन करोड़ कॉपियां जांची जाएंगी।


हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की डेढ़ करोड़ से अधिक, इंटर के विद्यार्थियों की लगभग 1.17 करोड़ कॉपियां जांची जानी है। इसके लिए लगभग 1.40 लाख परीक्षकों की तैनाती भी की जा रही है। मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराए जाएंगे और बोर्ड परीक्षा की तरह मूल्यांकन के दौरान केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षकों को मोबाइल फोन एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से चल रही है और 12 मार्च को समाप्त होगी। हाईस्कूल में 27,61,696 इंटर में 25,76,082 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news