Important Posts

Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

वर्ष 2021 के बाद उच्चीकृत स्कूलों का ब्योरा किया तलब, सभी जिलों के बीएसए को कल तक विवरण भेजने के निर्देश

प्रयागराज। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर वर्ष 2021 के बाद हाईस्कूल या इंटरमीडिएट स्तर पर हुए उच्चीकरण का ब्योरा तलब किया है।



अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामता राम पाल ने जारी पत्र में कहा है कि वर्तमान में अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक भर्ती-2021 के संशोधित परीक्षा परिणाम में छह सितंबर 2022 को उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।


इलाहाबाद उच्च न्यायालय में दाखिल रिट याचिका संख्या 1966/2026 (राम कुमार भारद्वाज बनाम उत्तर प्रदेश सरकार व अन्य) में 19 फरवरी 2026 को पारित आदेश के अनुपालन में


प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पद के लिए विज्ञापित विद्यालयों में उच्चीकृत विद्यालयों का चिह्नह्मांकन किया जाना है।


इसी कारण सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को वर्ष 2021 के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर उच्चीकृत हुए अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों की जानकारी निर्धारित प्रारूप में निदेशालय की ई-मेल आईडी पर सोमवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।


यह जानकारी पहले तीन दिन में ही मांगी गई थी, लेकिन होली के चलते अब सोमवार तक का समय दिया गया है। साथ ही प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक पद के लिए विज्ञापित विद्यालयों की सूची भी मांगी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news