लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इसी वर्ष पांच हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, 60 हजार सहायिकाओं को नौकरी दी जाएगी। इनकी भर्ती प्रक्रिया चालू है। मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने
सोमवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने 69804 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मुख्य सेविकाओं को स्मार्ट फोन बांटे। 18440 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र और दो लाख से अधिक ग्रोथ मॉनीटरिंग डिवाइस दी गईं। उन्होंने 450 करोड़ से बने 3170 आंगनबाड़ी भवनों और 140 बाल विकासपरियोजना कार्यालय भवनों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द भव्य कार्यक्रम में बढ़े मानदेय की सौगात मिलेगी। मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के साथ न्यूनतम मानदेय की गारंटी भी होगी। आउटसोर्सिंग में शोषण न हो इसके लिए निगम बनाया गया है। अप्रैल से सभी विभाग आउटसोर्सिंग कर्मियों को बढ़ा मानदेय देंगे

ليست هناك تعليقات:
إرسال تعليق