विभाग ने सोशल मीडिया पर बताया, आकलन वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1.7 करोड़ से अधिक करदाताओं ने अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर दिया है। इनमें से 10 लाख से अधिक रिटर्न शुक्रवार को दाखिल किए गए। विभाग ने इसे करदाताओं की तरफ से उठाया गया स्मार्ट कदम बताया।
आईटीआर फॉर्म-1 (सहज) एक आसान फॉर्म है, जो बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम करदाताओं की जरूरतों को पूरा करता है। सहज फॉर्म ऐसे व्यक्ति भर सकते हैं जिनकी सालाना आय 50 लाख रुपये तक है और जिनकी आय का स्रोत वेतन, एक घर की संपत्ति और 5,000 रुपये तक की सालाना कृषि आय है।
(ब्यूरो)
