Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

आज होगी प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की समीक्षा सभी को नहीं मिले नियुक्ति पत्र

लखनऊ (एसएनबी)। प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग बुधवार को समीक्षा करेगा। इसके लिए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को राजधानी बुलाया गया है। सचिव बेसिक शिक्षा हीरालाल गुप्ता की अध्यक्षता में होने वाली इस समीक्षा बैठक में निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद तथा निदेशक बेसिक शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद तथा संयुक्त निदेशकों को भी बुलाया गया है।
बैठक में ही बची सीटों का ब्योरा रखा जाएगा। इसके साथ ही शिक्षामित्र कोटे की खाली रह गयी करीब तीन हजार सीटों को भरने को लेकर भी फैसला होगा। सूत्रों का कहना है कि विभाग को 69 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी करने थे लेकिन कई अभ्यर्थी एक से ज्यादा जिलों की मेरिट सूची में शामिल हैं। ऐसे में उनके नियुक्ति पत्र दोनों जिलों में तैयार कराये गये थे। अब ज्वाइनिंग के बाद की तस्वीर पता चलेगी। इसके बाद रिक्त सीटों के होने पर मेरिट को घटाकर नियुक्ति पत्र जारी किये जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शासन से जो भी तय होगा, उसी पर अमल कराया जाएगा। अभी तक विभाग को यह भी पता नहीं चल पाया है कि कितनी सीटों के लिए नियुक्ति पत्र जारी किये गये हैं। अंतिम रूप से नियुक्ति पत्र 8 फरवरी तक जारी किये गये हैं। ऐसे में बुधवार को ब्योरा लेकर ही तस्वीर साफ हो सकेगी।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news