Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बलरामपुर Updates - अंतिम दिन 68 प्रशिक्षु शिक्षकाें ने लिया लेटर

बलरामपुर। अंतिम दिन 68 प्रशिक्ष शिक्षकों ने प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकोें के पदों पर जॉइन करने के लिए नियुक्ति पत्र लिया है। नौ काउंटरों पर वर्गवार नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। बीएसए ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी प्रशिक्षु शिक्षकाें को संबंधित स्कूलों में तुरंत जॉइन करने का निर्देश दिया है।
Submit & verify Email for Latest 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती updates Subscribe 
डायट प्राचार्य/बीएसए जय सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिनों में अब तक कुल 483 प्रशिक्षु शिक्षकाें को नियुक्ति पत्र वितरित करके प्राथमिक स्कूलों का आवंटन कर दिया गया है। उन्हाेंने बताया कि दूसरे चरण में 1114 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया जाना था। जिले में प्रशिक्षु शिक्षक प्रथम चरण में 1302 पदों के सापेक्ष 357 प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र लेकर प्राथमिक स्कूलों में जाइन कर लिया है। दोनों चरणों को मिलाकर जिले के प्राथमिक स्कूलों में अब तक 836 प्रशिक्षु शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र लेकर जॉइन कर लिया है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों को दूसरे चरण के प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों में जॉइन कराकर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। कार्यालय परिसर में बनाए गए सभी नौ काउंटरों पर वरिष्ठ सहायक अनूप कुमार श्रीवास्तव, जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय, जिला समन्वयक निर्माण एनके सिंह, भोलानाथ, विवेक कुमार व संजय श्रीवास्तव आदि द्वारा प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। 10वें काउंटर पर शिकायतों का निस्तारण कराया गया।
नौ काउंटरों पर बांटा गया वर्गवार नियुक्ति पत्र
स्कूलों में तुरंत जाॅइन करने का बीएसए ने दिया निर्देश
बलरामपुर के बीएसए कार्यालय परिसर में गुरुवार को नियुक्ति पत्र लेती प्रशिक्षु शिक्षक।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news