Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सियासी वायदों के धागों में उलझे बीपीएड डिग्री धारक : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

राज्य मुख्यालय। सियासी वायदों के धागों में उलङो बीपीएड डिग्री धारक कभी गोमती नदी में जल समाधि लेते हैं कभी जूता पॉलिश करते हैं और कभी-कभी लाठीचार्ज का शिकार भी। मंगलवार को राजधानी में बीपीएड धारकों की उग्रता और पुलिस के लाठीचार्ज की खूब चर्चा रही।
कहना गलत न होगा कि कसूर उनका भी नहीं कि सियासी आश्वासनों की घुट्टी के चलते वे भी जब-तब राजधानी का रुख कर लेते हैं। पिछले वर्ष नवबर में भी बीपीएड डिग्रीधारकों की खूब चर्चा रही जब 50 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने गोमती नदी में जल समाधि ली और उसमें से कई डूबते-डूबते बचे। इसी वर्ष अप्रैल में विधान भवन के सामने जूता पॉलिश कर उन्होंने विरोध जताया। ये तो वे वाकये हैं जब उनकी खबरें सुर्खियां बनी। सपा सरकार बनने के बाद से उनका प्रदर्शन जब-तब होता रहता है।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news