Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सेल्फी से शिक्षक दर्ज करायेंगे उपस्थिति : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक जल्द ही अपनी उपस्थिति ‘सेल्फी’ से दर्ज करायेंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां कर ली हैं। पूरे सिस्टम को आनलाइन किया जायेगा। क्लाउड स्पेस साफ्टवेयर के माध्यम से एक मोबाइल एप तैयार होगा।

इसे शिक्षकों के स्मार्टफोन में इंस्टाल किया जायेगा। इसके बाद इस एप को बीएसए के लैपटाप से जोड़ दिया जायेगा। जैसे ही शिक्षक विद्यालय पहुंचेंगे उन्हें अपनी फोटो यानि सेल्फी लेकर बीएसए को एप के माध्यम से भेजनी होगी। सेल्फी के अलावा विद्यालय में होने वाली प्रार्थना, मिड डे मील का वितरण, संचालित कक्षाओं की भी फोटो भेजनी होगी। इस पूरी प्रक्रिया में शिक्षकों की लापरवाही पर कार्रवाई भी होगी।
लगेगी लगाम, न दे सकेंगे फर्जी जानकारी
अफसरों की मानें तो इस व्यवस्था से शिक्षकों पर लगाम लग सकेगी। साथ ही मिड डे मील की फर्जी जानकारी भी वह नहीं दे सकेंगे क्योंकि फोटो में तो बच्चे स्पष्ट रूप से दिखेंगे।
प्रत्येक खंड से एक विद्यालय 1पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर शुरू होने वाली इस व्यवस्था में सभी 14 खंड से एक-एक विद्यालय लिया जायेगा। एक महीने तक मानीटरिंग के बाद प्रयोग सफल होने पर पूरे 2,496 विद्यालयों के लिए व्यवस्था लागू होगी।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news