Breaking Posts

Top Post Ad

यूपी के कई शहरों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, बूंदाबांदी के साथ चलीं सर्द हवाएं : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

पूरा उत्तर भारत मंगलवार को ठंड की चपेट में आ गया। लखनऊ में सुबह में ही तेज बारिश हुई, जिसके अगले 36 घंटे तक जारी रहने का अनुमान है। बरेली मंडल में भी बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहे। गोरखपुर और
वाराणसी में दिन भर हल्की बारिश और ठिठुरन रही।

आगरा व मेरठ में सुबह बारिश के साथ-साथ धुंध भी देखी गई। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में दिन भर कड़ाके की सर्दी के साथ सुबह कहीं-कहीं कोहरा भी छाया रहा। शाम होते होते हिमाचल प्रदेश में बर्फ के फाहे गिरे तो बद्री-केदार घाटी में बर्फबारी ने तापमान और लुढ़का दिया। धुंध के चलते कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले तीन दिन तक तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट के कारण सर्दी और सताएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दक्षिण यूपी में अपर एअर साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम के कारण बारिश हुई। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम
शेष पेज 15 पर
•ठंड से कांपा..
तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 8.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
लखनऊ समेत यूपी के कई शहरों में ठंड के चलते स्कूली बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। यूपी में नजीबाबाद में तापमान सबसे कम 4.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। हालांकि शिमला, कश्मीर और देहरादून के इलाकों में दोपहर को चटख धूप के चलते तापमान कुछ ठीक जरूर हुआ लेकिन शाम को पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीले फाहे गिरने के कारण तापमान और नीचे आ गया।
बरेली में मंगलवार सुबह से मौसम ठंडा रहा। सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद हल्की धूप खिल गई। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड बढ़ने की वजह से बरेली शहर में आठवीं तक के स्कूलों में दो दिन के लिए छुट्टी कर दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे की अधिकता रहेगी। बदायूं में भी मंगलवार सुबह की शुरुआत बादलों और रिमझिम बारिश के साथ हुई। यहां अधिकतम तापमान 16.0 और न्यूनतम 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। पीलीभीत के भी कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 14.3 और न्यूनतम 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शाहजहांपुर में कोहरे और पछुआ हवाओं से दो दिन पहले शुरू हुई कड़ाके की सर्दी मंगलवार को आसमान पर छाए बादलों से रिमझिम फुहार गिरने के बाद परवान चढ़ गई। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार शाम पांच बजे तक 1.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
कश्मीर घाटी में भी दोपहर की धूप के बावजूद तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। गुलमर्ग और पहलगाम में पारा और गिर गया है। जम्मू में सुबह ही ठंड और कोहरा रहा। केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत उत्तरकाशी, हेमकुंड, गौरसों बुग्याल, रुद्रनाथ, मुनस्यारी व ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। निचले मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलने से ठंडक और बढ़ गई। वहीं यमुनोत्री-गंगोत्री मार्ग खुला रहा। दिल्ली में लोगों को सर्दियों में पहली बार ठंड का अहसास हुआ। देहरादून में पारे दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। कुमांऊ के पिथौरागढ़ में बुधवार को भी हल्की बर्फबारी का अनुमान जताया गया है।
अगले तीन दिन सताएगी सर्दी
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट के कारण सर्दी और सताएगी। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दक्षिण यूपी में अपर एअर साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम के कारण बारिश हुई। पहाड़ाें पर बर्फबारी हो सकती है।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook