Breaking Posts

Top Post Ad

केवल दो सत्यापन पर TET वालों का वेतन जारी न होने का कारण : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

यूँ तो TET और समस्या शुरू से ही एक दूसरे के पर्याय रहे हैं।लेकिन इस बार समस्या कुछ अलग तरह की है।कुछ विकृत मानसिकता के लोगों ने ये अफवाह फैला दी कि TET का मतलब है तहरीक ए तालिबान (TAHREEK E TALIBAN) और ससुरी ई खबर अमरीका और यूरोप तक फ़ैल गई।
ओबामा साहब बहुत गुस्सा हैं।उ फ़ौरन FBI और CIA को जाँच पे लगा दिए हैं कि पता करो ई खबर में कितनी सच्चाई है।ब्रिटेन फ्रांस और जर्मनी भी जाँच में जुटे हैं।

गजब तो तब हुआ जब FBI और CIA वालों ने ओबामा साहब को ये बताया कि मिस्टर प्रेसिडेंट समस्या अनुमान से कहीं ज्यादा गंभीर है।भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में ये संगठन बहुत जोर शोर से सक्रीय है।72825 लोग इससे पूर्णतः जुड़ चुके हैं और लगभग 1.5 लाख से ज्यादा लोग जुड़ने को तैयार बैठे हैं।स्थानीय सरकार भी इन्हें दबाने में नाकाम रही है।
इतना सब सुन के तो ओबामा साहब सकते में आ गए।उन्होंने अमरीकी सैन्य अधिकारियों की आपात बैठक बुलाई तो कौनो अधिकारी उनका समझाइस कि U.P में सेना उतारना बहुत खतरनाक है।इहाँ के लोग कुछ अजबे किस्म के होत हैं।जितने दबंग पूरे एशिया में होंगे उससे ज्यादा तो यहीं हैं।जितने आदमी हम लड़ाई में मारते हैं उससे ज्यादा तो यूपी वाले प्रधानी के चुनाव में मर देते हैं।इसी बीच किसी ने कूटनीतिक प्रयास करने की सलाह दी।तो ओबामा तुरते मोदी का फोन घुमाये और सीधे बोलें अमा ई तो दगाबाजी बाजी है।उहाँ से फोन सीधे मुख्य मंत्री के पास आवा ।सुना है तबै से सख्त जाँच के आदेश हुये हैं।
उधर पाकिस्तान के सारे आतंकी परेशान हैं कि जब भारत के केवल एक प्रदेश का ई हाल है तो पूरे भारत में ऐसा हुआ तो का होगा।बड़े उदास हो गए हैं सब।
यही कारण केवल दो सत्यापन पर आपका वेतन जारी करने का आदेश अबतक जारी नहीं हो पाया है और आप लोग बेवजह सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हैं।

Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook