गोंडा : शासन से सहायता प्राप्त माध्यमिक शिक्षा विभाग कॉलेजों में
मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। मनमानी भर्ती के बाद अब माध्यमिक
शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री विनय कुमार शुक्ल ने रिक्तियों की गलत सूचना
देने की आशंका जताते हुए डीआइओएस को पत्र सौंपा है।
डीआइओएस ने
प्रधानाचार्यों को तथ्यपरक सूचना देने का निर्देश दिया है। गलत जानकारी
देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के सहायता प्राप्त स्कूल नियुक्तियों के गढ़
हैं, जहां शिक्षकों की मनमानी नियुक्तियां कर ली जाती है। भर्ती प्रक्रिया
की जांच भी चल रही है। अब इस पर रोक लगाने के लिए शासन ने रिक्तियों की
सूचना तलब की। आरोप है कि प्रबंधक व प्रधानाचार्य सही जानकारी नहीं दे रहे
हैं। जिससे बाद में नियुक्ति कर सके। माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री
विनय कुमार शुक्ल ने शिकायत की है। जिसके बाद विद्यालयों से आ रही सूचनाओं
की गहनता से मॉनीट¨रग की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी त्रिपाठी
ने बताया कि प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को प्रारूप भेज दिया गया है।
निर्धारित प्रारूप पर सूचना न देने या तथ्य छिपाने पर जिम्मेदारी तय होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें