लखनऊ : नियम विरुद्ध तरीके से वेतन भुगतान करने के मामले में शासन ने
जौनपुर के चार और इलाहाबाद के छह तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों
(बीएसए) के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। इन
अधिकारियों के खिलाफ अब विभागीय जांच शुरू होगी।1
अपर मुख्य सचिव बेसिक
शिक्षा राज प्रताप सिंह ने बताया कि बीएसए जौनपुर के पद पर रहते हुए नियम
विरुद्ध तरीके से वेतन आदि के भुगतान के लिए प्रथम दृष्टया दोषी पाये गए
चार अधिकारियों में सर्वदानंद, डॉ.विनोद कुमार राय, भाष्कर मिश्र और
कृष्णानंद उपाध्याय शामिल हैं।
वहीं बीएसए इलाहाबाद के पद पर कार्यरत अवधि के दौरान सहायक अध्यापक के
शैक्षिक प्रमाणपत्र फर्जी होने की जानकारी होने के बावजूद अनियमित तरीके से
वेतन भुगतान करने जैसी गंभीर अनियमितता के लिए जिन छह अधिकारियों को प्रथम
दृष्टया दोषी पाया गया है, उनमें धर्मेद्र कुमार सक्सेना, रमेश चंद्र
मिश्र, दिनेश कुमार यादव, बृजेश मिश्र, राकेश कुमार और कमलाकर पांडेय शामिल
हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें