बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में होने वाले 68500 सहायक टीचरों की भर्ती के लिए 27 मई को होने वाली लिखित परीक्षा से छह दिन पहले ही सरकार ने क्वालीफाई अंक में बड़ा बदलाव कर दिया है।
150 अंकों की परीक्षा में अब सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी 49 नंबर (33 प्रतिशत) या अधिक जबकि एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थी 45 नंबर (30 प्रतिशत) या अधिक पर ही पास माने जाएंगे।
संशोधन संबंधी शासनादेश विशेष सचिव शासन एस. राजलिंगम की ओर से 21 मई को जारी किया गया है। नौ जनवरी को जारी शासनादेश में सामान्य और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए क्वालीफाई अंक 67 (45 प्रतिशत) और एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के 60 अंक (40 प्रतिशत) था। सफल अभ्यर्थियों को ही प्रमाणपत्र जारी होंगे।
हालांकि परीक्षा पास करने से किसी व्यक्ति को नियुक्ति का अधिकार नहीं मिलेगा। शिक्षक भर्ती परीक्षा में क्वालीफाई अंक में बदलाव शिक्षामित्रों के दबाव में हुआ है। 25 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने बगैर टीईटी सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों का समायोजन निरस्त कर दिया था।
वहीं दूसरी ओर सरकार ने सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए टीईटी के अलावा शिक्षक भर्ती परीक्षा की व्यवस्था लागू कर दी। इसके चलते शिक्षामित्रों के लिए सहायक अध्यापक पद पर नौकरी पाना नामुमकिन हो गया।
यही वजह थी कि अक्तूबर 2017 में आयोजित टीईटी-17 को लेकर काफी विवाद हुआ। टीईटी में सफल शिक्षामित्र शिक्षक भर्ती परीक्षा में क्वालीफाई अंक कम करने का दबाव सरकार पर बना रहे थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें