इलाहाबाद : राजकीय माध्यमिक कालेजों को 10768 एलटी ग्रेड शिक्षक अगले माह
मिलने की उम्मीद है। उप्र लोकसेवा आयोग यानी यूपीपीएससी में मूल्यांकन
कार्य लगभग पूरा हो गया है। रिजल्ट इसी माह के अंत तक या फिर दीपावली के
आसपास घोषित होने के संकेत हैं।
चयनित शिक्षकों को पारदर्शी तरीके से
नियुक्ति देने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग में पहले से ही तैयारियां चल
रही हैं। अफसरों की मानें तो चयनितों से वेबसाइट पर आवेदन लेकर उसी के जरिए
नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। प्रदेश के राजकीय माध्यमिक कालेजों में एलटी
ग्रेड शिक्षकों के पद बड़ी संख्या में लंबे समय से खाली हैं। माध्यमिक
शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों का चयन बेहतर तरीके से हो इसलिए पहली बार
यूपीपीएससी को लिखित परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। यूपीपीएससी ने
29 जुलाई को विभिन्न जिलों में इसका इम्तिहान कराया था। अभ्यर्थियों ने
परीक्षा पर तमाम आरोप जरूर लगाए और कई प्रकरणों को हाईकोर्ट तक चुनौती दी
गई। इधर शासन के निर्देश पर यूपीपीएससी ओएमआर शीट का तेजी से मूल्यांकन करा
रहा था। यह कार्य अब लगभग पूरा हो रहा है। उप्र लोकसेवा आयोग ने परिणाम
देने की तारीख का अभी औपचारिक एलान नहीं किया है लेकिन, सचिव जगदीश का कहना
है कि रिजल्ट इस माह के अंत या फिर दीपावली के आसपास देने की तैयारी चल
रही है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इस बार राजकीय शिक्षकों का ऑनलाइन तबादला
कराया था। यह प्रयोग कारगर रहने पर एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति के
लिए भी अफसर वेबसाइट तैयार करने में जुटे हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- UPTET 72825 भर्ती में याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें