Breaking Posts

Top Post Ad

68500/69000 शिक्षक भर्ती के सन्दर्भ में अपर मुख्य सचिव जी से वार्ता का सार

68500/69000 शिक्षक भर्ती के सन्दर्भ में अपर मुख्य सचिव जी से वार्ता का सार:-
🙏🏻सरजी 69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा मे कटआंफ रहेगा या नही?

प्रभात कुमार- नही


🙏🏻सरजी फिर तो सभी पदों पर शिक्षा मित्रों का चयन पक्का है।
प्रभात कुमार- सरकार सभी को मौका दे रही है। रही बात शिक्षा मित्रों की तो उन्हें वेटेज देने का फैसला सुप्रीम कोर्ट का है।
🙏🏻सरजी, 68500 के शेष पदों को 30/33 से भरा जायेगा या नही
प्रभात कुमार- 68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा की कॉपियो के पुनर्मूल्यांकन के बाद जब रिजल्ट जारी होगा तब सरकार इन बचे शेष पदों पर निर्णय लेगी।
🙏🏻सरजी, 69000 भर्ती कब तक पूरी हो जाएगी?
प्रभात कुमार- 6 जनवरी को परीक्षा, 20 को रिजल्ट, 10 फरवरी को नियुक्त पत्र।
🙏🏻सरजी, पिछली भर्ती मे चयनित अभ्यर्थी वर्तमान भर्ती मे आवेदन कर रहे है।
प्रभात कुमार- करने दो बगैर बिभागीय अनुमति (noc) के आवेदन किया होगा। तो काउन्सलिंग मे शामिल नही किया जायेगा। सभी बीएसए को इस सन्दर्भ मे निर्देश दिए जायेगे।
🙏🏻जो शिक्षा मित्र 68500 मे चयनित हो चुके है। वह भी इस भर्ती मे आवेदन कर रहे हैं। क्या उन्हें भी पुन: वेटेज दिया जायेगा।
प्रभात कुमार- नही, अब वह शिक्षा मित्र नही सहायक अध्यापक है।
🙏🏻बीएड अभ्यर्थियों को उत्तराखंड की तरह जब बीटीसी अभ्यर्थी शेष ना बचे तब मौका दिया जाये, कुछ राज्यों मे कोर्ट ने इन्हें बाहर कर दिया है।
प्रभात कुमार- फिलहाल तो केन्द्र द्वारा संसोधित नियमों से उनको सरकार मौका दे रही है। लेकिन आपलोग यहां भी कोर्ट से निर्देश कराते है तो पालन किया जायेगा।
        
🙏🏻अजय गोस्वामी
बीटीसी 2015 बैच
मंडल गोरखपुर यूपी

No comments:

Post a Comment

Facebook