Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

गुरुवार को तीसरे दिन कुल 14 अभ्यर्थियों ने नियुक्ति आदेश हासिल किया

ज्ञानपुर (भदोही): परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में चल रही प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के तहत गुरुवार को तीसरे दिन कुल 14 अभ्यर्थियों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ज्ञानपुर में दस्तक देकर नियुक्ति आदेश हासिल किया। पत्र हाथ में आते ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। अब तक कुल सात सौ सीटों के सापेक्ष 356 अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश दिया गया।
सूबे के प्राथमिक विद्यालयों में 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती के लिए करीब तीन वर्ष पहले शुरू की गई नियुक्ति प्रक्रिया में गत मंगलवार से नियुक्ति आदेश का वितरण किया जा रहा है। पहले दिन 311 तो दूसरे दिन बुधवार को 32 महिला पुरुष अभ्यर्थियों ने नियुक्ति आदेश हासिल किया था। तीसरे दिन आठ महिला व छह पुरुष कुल 14 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षु शिक्षक का नियुक्ति पत्र विद्यालय आवंटन के साथ वितरित किया गया था। । नियुक्ति पत्र मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news