Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

नियुक्ति पत्र वितरण के लिये 24 काउंटर : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 22/01/2015

लखीमपुर : बीएसए डॉ. ओपी राय ने बताया कि नियुक्ति पत्र बांटने के लिये राजकीय इंटर कॉलेज में बहुत बड़ा पांडाल लगाया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण के लिये 24 काउंटर बनाये गये हैं। एक काउंटर पर चार कर्मचारियों को लगाया गया है। दो कर्मचारी अभ्यर्थी के मूल दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे और अन्य कर्मचारी नियुक्ति पत्र की प्रक्रिया पूरी कराएंगे। एक काउंटर ऐसा लगेगा जहां उनको च्वाइ¨नग हस्ताक्षर भी करा लिये जाएंगे। 24 काउंटर में से 12 पुरुष व 12 महिलाओं के लिये अलग-अलग काउंटर लगेंगे।
इसी प्रकार कला, विज्ञान आदि वर्गों का बंटवारा किया गया है। पांडाल में एक काउंटर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी लगाया गया है। एक हेल्पलाइन काउंटर और एक डायट के प्रवक्ताओं का अलग-अलग काउंटर बनाया जाना है। एक कैंप अधिकारियों को भी बनाया जाएगा। एक काउंटर पर करीब सौ लोगों को नियुक्ति पत्र दिये जाने का खाका तैयार किया है। काउंटर के आसपास बैरीके¨टग व पुलिस बल भी तैनात रहेगा।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news