Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अध्यापकों की नियुक्ति में देरी से नाराजगी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 28/01/2015

अध्यापकों की नियुक्ति में देरी से नाराजगी
कानपुर। सहायक अध्यापकों की नियुक्ति में देरी से नाराज शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) संघर्ष मोर्चा ने मंगलवार को शिक्षक पार्क में एक सभा की और डीएम डॉ. रोशन जैकब, बीएसए राजेंद्र प्रसाद यादव को संबोधित ज्ञापन देकर कहा कि 31 जनवरी तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की जाएगी। सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के इन मामलों पर 25 फरवरी को सुनवाई होनी है।

मोर्चा के संजय मिश्रा, अशोक यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 दिसंबर को आदेश दिया था कि छह सप्ताह में नियुक्ति पत्र बांट दिए जाएं। टीईटी 2011 में 105 मार्क्स (70 फीसदी) हासिल करने वाले सामान्य श्रेणी, 97 मार्क्स (65 फीसदी) वाले एससी, एसटी, ओबीसी के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जानी थी, सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में ही सहायक अध्यापकों की भर्ती चल रही है। इस मौके पर विवेक गुप्ता, गोपाल भट्ट आदि मौजूद रहे।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news