Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

हर जिले में दो-दो विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई : बेसिक शिक्षा मंत्री

गोंडा: प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री राम गो¨वद चौधरी ने दावा किया है कि परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में आगामी शैक्षिक सत्र से पायलेट प्रोजेक्ट के आधार पर हर जिले में दो-दो विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पठन-पाठन कराने की योजना तैयार कीगई है। जिसके लिए अध्यापकों को चि¨हत किया जा रहा है। साथ ही सभी जिलों के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दो-दो विद्यालय गोद लेने को कहा गया है, जिससे स्कूलों की स्थिति बेहतर बनें।
वहीं पर दूसरे चरण के 92हजार शिक्षामित्रों को भी जल्द ही समायोजितकिया जायेगा।रविवार को यहां लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. फतेह बहादुर ¨सह से कार्यक्रमों की जानकारीलेने के बाद बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रहीहै। 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती की कार्रवाई चल रही है। प्रदेश के सभी जिलों में नियुक्ति पत्र का वितरण कराया गया है। 15 हजार बीटीसी अभ्यर्थियों की नियुक्ति कीभी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक लाख 66 हजार 306 शिक्षामित्र कार्यरत थे, जिसमें से प्रथम चरण का प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 58 हजार 903 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जा चुका है।दूसरे चरण में लगभग 92 हजार शिक्षामित्रों के समायोजन की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू कीजायेगी। उन्होंने गोद लिये जाने वाले स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने इसके साथ ही चार फरवरी को गोंडा में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही अन्य मौजूद थे।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news