Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

टेट 2013 की फीस लौटाएगा बोर्ड, सरकार ने आरटेट के स्थान पर रीट लागू की

अजमेर. अध्यापक पात्रता (आरटेट) परीक्षा 2013 के आवेदकों की फीस लौटाई जाएगी। इस संबंध में आवेदक राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संपर्क कर सकेंगे। अध्यक्ष प्रो. बीएल चौधरी ने बताया कि सरकार ने आरटेट के स्थान पर रीट लागू कर दी है। बोर्ड की मंशा है कि जिन अभ्यर्थियों ने आरटेट 2013 के लिए आवेदन किए थे, यदि वे रीट में बैठना चाहेंगे तो उन्हें अलग से आवेदन नहीं करना पड़ेगा।

लेकिन यदि कोई आरटेट 2013 की फीस वापस लेना चाहता है, तो बोर्ड शुल्क लौटाएगा। आरटेट के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से 600 रुपए तक फीस वसूली गई थी। करीब 4.5 लाख अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था।


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news