Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

तीसरी कटऑफ के लिए शासन की गाइड लाइन का इंतजार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

बदायूं। जिले में चल रही प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण की जारी हुई मेरिट के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। इन शिक्षकों ने स्कूलों में ज्वाइन भी कर लिया है। वहीं कम अंक वाले अभ्यर्थी तीसरी मेरिट का इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह डायट और बेसिक विभाग के चक्कर तक काट रहे हैं।
शनिवार को अवकाश के बावजूद भी अभ्यर्थी पहुंचे।
इधर, डायट की माने तो शासन की ओर से तीसरी मेरिट जारी किए जाने के लिए गाइड लाइन का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही मेरिट जारी की जा सकेगी। 20 जनवरी से पहली मेरिट जारी करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए। साथ ही 27 जनवरी तक स्कूलों में ज्वाइन कराया गया। वहीं शासन के आदेशानुसार चार फरवरी को दूसरे चरण की मेरिट जारी की गई। इसमें चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज जमा किए जाने के साथ ही नियुक्ति पत्र बांट दिए गए। अब भी करीब चार सौ पद रिक्त हैं। कम मेरिट वाले अब तीसरी मेरिट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। डायट प्रवक्ता नवेद खां बताते हैं कि शासन के आदेश का इंतजार है।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news