Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मांगों के लिए धरने पर बैठे टीचर : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

बांदा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षा संघ ने पूर्व घोषित धरना बुधवार को शुरू कर दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने संघ पदाधिकारियों के नेतृत्व में पहले दिन बड़ी संख्या में प्राथमिक टीचर शामिल हुए। धरने की अगुवाई कर रहे संघ जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और मंत्री मइयादीन यादव ने बताया कि पदोन्नति सहित अन्य मामलों के निस्तारण के लिए बीएसए को 5 फरवरी को पत्र दिया गया था, लेकिन गुहार काम न आई।
न पत्र का संज्ञान लिया गया न ही कोई कार्रवाई हुई। नतीजे में यह धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है।
प्रमुख मांगों में तत्काल पदोन्नतियां, टीचर्स के साथ बीएसए द्वारा शिष्टता का व्यवहार, शिक्षा मित्र से समयोजित हुए टीचर और छह माह पूर्व नियुक्त हुए टीचरों को वेतन, लंबित पड़ी पत्रावलियां जैसे चयन वेतनमान, परिवार कल्याण, प्रोत्साहन भत्ता, भविष्य निधि आदि का शीघ्र निस्तारण और अंतर्जनपदीय टीचर्स को हाईकोर्ट के आदेशों के क्रम में पदोन्नति प्रक्रिया के क्रम में शामिल किए जाने की मांग शामिल है।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news