Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

नियुक्ति पत्र लेने के लिए जुटे प्रशिक्षु शिक्षक : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती updates

दूसरे चरण में 1114 को मिलेगा लेटर
बलरामपुर (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा कार्यालय के परिसर में बनाए गए 10 काउंटरों पर सोमवार को नियुक्त पत्र लेने के लिए प्रशिक्षु शिक्षक दिन भर जुटे रहे। देर शाम तक 232 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देकर प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापकों के पदों पर जॉइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पांच फरवरी तक नियुक्ति पत्र बंटेंगे।
Submit & verify Email for Latest 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती updates Subscribe 
ये बातें बीएसए/डायट प्राचार्य जय सिंह ने सोमवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय में खंड शिक्षाधिकारियों से प्रशिक्षु शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण की रिपोर्ट लेते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि सभी खंड शिक्षाधिकारियों को प्रशिक्षु शिक्षकाें को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए काउंटरवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। टेबल एक पर खंड शिक्षाधिकारी हृदय शंकर लाल श्रीवास्तव, दो पर कपिल देव द्विवेदी, तीन पर जितेन्द्र बहादुर चौधरी, चार पर महेन्द्र कुमार, पांच पर सुंदर लाल रावत, छह पर रणजीत कुमार, सात पर रामशंकर, आठ पर उदयशंकर चौधरी और नौ पर उदयभान यादव ने प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। बीएसए ने बताया कि सभी प्रशिक्षु शिक्षकाें को तत्काल प्राथमिक स्कूलों में जॉइन करने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देशानुसार पांच फरवरी तक प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा जाएगा।
बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में लगे काउंटर से सोमवार को नियुक्ति पत्र लेती प्रशिक्षु शिक्षक।



सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news