Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पाठ्यक्रम के बाहर से भी पूछे गए सवाल , कला के अभ्यर्थियों ने कई सवालों पर दर्ज कराईं आपत्तियां : टीजीटी

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में सवालों को लेकर आपत्तियों के दौर के बीच ही अभ्यर्थियों ने पाठ्यक्रम से बाहर के सवाल पूछने का आरोप भी लगाया है। टीजीटी में कला विषय के अभ्यर्थियों ने बुधवार को बोर्ड में जाकर इस बारे में अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पाठ्यक्रम से बाहर के सवालों को प्रश्नपत्र से बाहर न किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।
टीजीटी में कला विषय के अभ्यर्थी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि चयन बोर्ड ने पाठ्यक्रम पहले से ही जारी कर दिया था। इसके बाद भी बाहर के सवाल पूछे गए। सवा सौ प्रश्नों में लगभग पचास सवाल बाहर के थे। इससे अभ्यर्थियों को काफी निराशा हुई है। इसके अलावा गलत सवालों की भरमार है। मसलन एक सवाल कि भारतीय विषयों को पाश्चात्य शैली में किसने चित्रित किया? बोर्ड की आन्सर की में इसका उत्तर यामिनी राय बताया गया है लेकिन इसका सही उत्तर अमृता शेरगिल है। इसके लिए संबंधित पुस्तक के साक्ष्य भी दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि चयन बोर्ड को लगभग सभी विषयों में बड़ी संख्या में आपत्तियों को सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड ने अभी संशोधित आन्सर की नहीं जारी की है। इससे अभ्यर्थी अपने अंकों को लेकर दुविधा में हैं।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/


सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news