Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

केंद्रीय कर्मियों के लिए 1 अप्रैल से नियमित योग कक्षाएं

केंद्रीय कर्मियों के लिए 1 अप्रैल से नियमित योग कक्षाएं
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए सरकार एक अप्रैल से देशभर में नियमित योग कक्षाओं का आयोजन करेगी। इस संदर्भ में शुक्रवार को आदेश जारी किया गया।

आदेश में कहा गया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग 1 अप्रैल, 2015 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लाभ के लिए नियमित योग कक्षाओं का आयोजन करेगा। यह सत्र मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान की सहायता से समाज सदन के गृह कल्याण केंद्र में रविवार और राजपत्रित अवकाश के अलावा हर दिन आयोजित होगा।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news