Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

320 अंकों में समाएगा भविष्य : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

320 अंकों में समाएगा भविष्य
250 विद्यालय के प्रधानाचार्य तो 70 डायट की झोली में होंगे अंक
विद्यालयों में उपस्थिति व बच्चों के जुड़ाव के होंगे 30 अंक
आदेश :
जागरण संवाददाता, हरदोई : विद्यालय में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु शिक्षक-शिक्षिकाओं का 320 अंकों में भविष्य समाएगा। प्रधानाध्यापक 250 तो डायट को 70 अंक देने का अधिकार दिया गया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद निदेशक के पत्र पर डायट प्राचार्या ने सभी बीआरसी को आदेश जारी किया है।

प्रशिक्षु शिक्षक चयन प्रक्रिया 2011 में चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुल छह माह के प्रशिक्षण में तीन विद्यालय और तीन माह डायट में प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ही 320 अंकों के आधार पर ही उनकी नौकरी पक्की होगी। निदेशक सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने विद्यालयों में संबंद्ध प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाओं के शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के मूल्यांकन का आदेश दिया है। जिसमें विद्यालयों में उनकी उपस्थिति, कार्य एवं व्यवहार, सामुदायिक सहभागिता की स्थिति, संज्ञान-सहभागी क्रियात्मक की स्थिति, शिक्षण अधिगम की स्थिति, नवाचार और बच्चों से जुड़ाव, विद्यालय प्रबंधन एवं अभिलेखों का रख रखाव, पाठ योजना जो पढ़ाए गए यह सभी 30-30 अंकों के होंगे। क्रियात्मक शैक्षिक शोध 40 अंक का होगा इन अंकों में प्रशिक्षु के स्तर के अनुसारविद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा दिए जाएंगे। जबकि पाठ संकेत, आलोचना पुस्तिका, दैनन्दिनी एवं सत्रीय कार्यो के आधार पर देय 70 अंक डायट प्राचार्या द्वारा दिए जाएंगे। निदेशक के पत्र पर डायट प्राचार्या डा. मीरा पाल ने इस संबंध में सभी बीआरसी को आदेश जारी किया है।

प्रदर्शन का यह होगा आधार

ग्रेड अंकों की सीमा विवरण

ए 90 फीसद या अधिक उत्कृष्ट

बी 80 से 90 फीसद श्रेष्ठ

सी 70 से 80 फीसद बहुत अच्छा

डी 60 से 70 फीसद अच्छा

ई 50 से 60 फीसद औसत से ऊपर

एफ 40 से 50 फीसद औसत


हरदोई प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण हेतु निर्देश जारी


http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news