Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एक मौका और , बीएड पाठ्यक्रम के लिए फिर कर सकेंगे आवेदन

एनसीटीई ने दो साल से लगी रोक हटाते हुए विश्वविद्यालयों और डिग्री कालेजों को नए बीएड पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने का मौका दिया है। आवेदन करने की समय सीमा एक मार्च से 31 मई तय की गई है। खास बात यह कि इस बार चार वर्षीय कोर्स के लिए आवेदन हो सकेगा।कुलपतियों को यह जानकारी खुद यूजीसी ने दी है।
यूजीसी के कुलपति प्रो. वेद प्रकाश ने अपने पत्र में अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रमों को और सुदृढ़ बनाने को कहा है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद विनियम 2014 के अनुसार पाठ्यक्रमों में बदलाव करने का अनुरोध किया है।

एनसीटीई ने पिछले वर्ष ही अध्यापक शिक्षा पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता में सुधार के लिए बीएड के एक वर्षीय पाठ्यक्रम को दो वर्षीय करने तथा चार वर्षीय एक विशेष पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया था। बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन के इस चार वर्षीय पाठ्यक्रम में छात्र इंटरमीडिएट के बाद ही प्रवेश ले सकेंगे और स्नातक के साथ बीएड की भी डिग्री ले सकेंगे।


http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news