Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बेसिक स्कूलों में परीक्षा पैटर्न , लागू होगी ग्रेडिंग : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

बेसिक स्कूलों में भी लागू होगी ग्रेडिंग
जासं, इलाहाबाद : सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की तरह बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बच्चों को भी अंक के स्थान पर ग्रेड दिया जाएगा। बेसिक स्कूलों में परीक्षा पैटर्न अब बदलने जा रहा है। लिखित परीक्षा के साथ बच्चे सीधे शिक्षकों के सवालों का जवाब दे सकेंगे।
बच्चों से लिखित में कम और मौखिक रूप में अधिक प्रश्न पूछे जाएंगे। बच्चों की असल स्थिति शिक्षक जान सकेंगे।
नए पैटर्न के मुताबिक कक्षा चार तक मौखिक परीक्षा ली जाएगी। कक्षा पांच के बाद पूरी तरह से लिखित परीक्षा का सिस्टम लागू किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग इसके लिए सत्र परीक्षा शुरू करने जा रहा है, ताकि धीरे-धीरे बेसिक स्कूलों में सतत परीक्षा मूल्यांकन पद्धति लागू की जा सके। पेपर जिलास्तरीय कमेटी तय करेगी। बेसिक स्कूलों में सितंबर और जनवरी में सत्र परीक्षा ली जाएगी।
इसके साथ ही अ‌र्द्धवार्षिक परीक्षा भी होगी। कक्षा एक में 70 फीसद प्रश्न मौखिक पूछे जाएंगे और तीस फीसद प्रश्न लिखित में पूछे जाएंगे। कक्षा दो में 50-50 फीसद इसका अनुपात होगा। कक्षा तीन में तीस फीसद मौखिक और 70 फीसद लिखित परीक्षा के प्रश्न पूछे जाएंगे। कक्षा पांच में इसको पूरी तरह से लिखित रूप में कर दिया जाएगा। बच्चों को अंक की जगह ग्रेड दिया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजकुमार के मुताबिक सतत मूल्यांकन पद्धति लागू होने से निश्चित ही बच्चों की शिक्षा में बदलाव दिखेगा। बच्चों के शैक्षिक स्तर की जानकारी भी हासिल हो सकेगी।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news