Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रोफेशनल कोर्स के डिग्रीधारकों ने नियुक्ति पत्र न मिलने पर सौंपा ज्ञापन : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

अंबेडकरनगर। परिषदीय विद्यालय में विज्ञान व गणित विषय के शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले प्रोफेशनल कोर्स के डिग्रीधारकों ने नियुक्ति पत्र न मिलने पर गुरुवार को एडीएम रामसूरत पांडेय को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अन्य जनपदों में प्रोफेशनल डिग्रीधारकों को भी नियुक्ति पत्र दे दिया गया है,
परन्तु यहां बीएसए की मनमानी के चलते उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं कलक्ट्रेट पर गुरुवार को पहुंचे प्रोफेशनल डिग्रीधारक के एक दर्जन से अधिक शिक्षक पद के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि उन्होंने बीते दिनों शासन द्वारा परिषदीय विद्यालय में निकाली गई गणित व विज्ञान विषय की रिक्तयों में आवेदन किया था। बीते दिनों प्रकाशित की गई मेरिट में उनका भी नाम शामिल था। इसके बावजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी उन्हें नियुक्तिपत्र नहीं दे रहे हैं।
प्रदर्शन करने वालों में पंकज, रेनू, सुभाष, दिनेश, आबिद हुसैन, प्रमोद यादव, विनोद, राममूर्ति, हैदर आदि शामिल रहे। सभी ने अपर जिलाधिकारी से नियुक्ति पत्र दिलाए जाने की मांग की है

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news