Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वाले पांच शिक्षक होंगे बर्खास्त : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

अमर उजाला, सहारनपुर माध्यमिक स्कूलों में फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी पाने वाले पांच शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा। विभाग ने पांचों शिक्षकों को नोटिस भेजने के साथ इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि मंडल के स्कूलों में पिछले दिनों एलटी शिक्षकों की भर्ती की गई थी। सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराने के बाद उनको नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे।

विभाग की ओर से सभी अभ्यर्थियों का सत्यापन कराया गया तो पांच शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। विभाग की ओर से सभी शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया। अब विभाग उनको बर्खास्त करने की तैयारी कर रहा है।
फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी पाने वालों में अरविंद कुमार पुत्र गोपाल सिंह निवासी अलीगढ़, जयवीर सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी अलीगढ़, शुभेंद्र पांडेय पुत्र राजीव पांडेय निवासी जौनपुर, मनोज यादव पुत्र बाबूराम निवासी जौनपुर और श्रीराम शुक्ला पुत्र सत्यनारायण निवासी जौनपुर शामिल है।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news