Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सभी बीएसए को 15 दिन के अंदर सभी कार्यवाही पूरी करने का निर्देश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

राज्य ब्यूरो, लखनऊ परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षक के तौर पर नियुक्त होने के बाद छह महीने का विशेष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले 43 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों के सहायक अध्यापक पद पर मौलिक नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिया है कि छह माह का विशेष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों की सहायक अध्यापक पद पर मौलिक नियुक्ति के लिए 25 अक्टूबर तक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए विज्ञप्ति प्रकाशन की तारीख से 15 दिन के अंदर उनकी मौलिक नियुक्ति की सभी कार्यवाही पूरी कर ली जाए।

परिषदीय स्कूलों में प्रशिक्षु शिक्षकों के पद पर नियुक्त हुए लगभग 59 हजार अभ्यर्थियों में से छह महीने का विशेष प्रशिक्षण पूरा करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बीती 24 व 25 अगस्त को परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम 21 सितंबर को घोषित किया गया जिसमें 43077 प्रशिक्षु शिक्षक उत्तीर्ण हुए।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रमाणपत्र भी पांच अक्टूबर को भेज दिए थे। इसके बावजूद प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद पर मौलिक नियुक्ति की जा रही थी।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news