Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

कर्मचारी 2016 में नहीं ले पाएंगे छुट्टियों का मजा : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

कर्मचारी 2016 में नहीं ले पाएंगे छुट्टियों का मजा
साल 2016 में सरकारी कर्मचारियों को छुट्टियों की मौज नहीं मिलेगी। 2015 के मुकाबले इस साल एक-दो छुट्टियां लेकर अधिक संडे पैकेज नहीं बनेंगे। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2016 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है।
अगले साल 24 छुट्टियां सार्वजनिक और 11 छुट्टियां वैकल्पिक होंगी।
जनवरी महीने में तीन, मार्च, अप्रैल और अक्तूबर महीने में एक साथ दो-दो छुट्टियां ही मिल सकेंगी। साल 2016 में रविवार के दिन पांच छुट्टियां होंगी। इस साल तीन-चार छुट्टियों के कई वीकेंड थे। छुट्टियों के लिहाज से साल 2015 नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत ही खास रहा है। अक्तूबर और नवंबर में फिर छुट्टियों की भरमार होने वाली है।
अक्तूबर महीने में 21 तारीख को महाष्टमी का वैकल्पिक अवकाश, 22 को दशहरा, 23 वर्किंग डे, 24 को मुहर्रम और 25 को रविवार, 26 वर्किंग डे और 27 को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। तीन छुट्टियां लेकर सरकारी कर्मचारी एक हफ्ते की छुट्टियां मना सकते हैं।
नवंबर में 11 तारीख को दिवाली, 12 को गोवर्धन पूजा का वैकल्पिक अवकाश, 13 को भाई दूज की महिलाओं को छुट्टी, 14 को सेकें ड सेट्रडे और 15 को रविवार की छुट्टी होगी। नए साल के जनवरी महीने में 24 तारीख को रविवार, 25 को पूर्ण राज्यत्व दिवस और 26 को गणतंत्र दिवस की छुट्टी होगी। मार्च महीने में 24 तारीख वीरवार को होली और 25 को गुड फ्राइडे की छुट्टी होगी।
अप्रैल में 14 तारीख वीरवार को डा. बीआर अंबेडकर जयंती, 15 को हिमाचल डे/रामनवमी होगी। अक्तूबर में 11 तारीख मंगलवार को दशहरा और 12 को मुहर्रम होगा।
2016 में कुछ छुट्टियां शनिवार और सोमवार को भी हैं। ऐसे में रविवार जोड़कर एक साथ दो छुट्टियां बन जाएंगी। 16 जनवरी शनिवार को गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिवस। 22 फरवरी शनिवार को गुरु रविदास का जन्मदिवस।
सात मार्च सोमवार को शिवरात्रि। 21 मई शनिवार को बुद्ध पूर्णिमा। 20 जून सोमवार को संत गुरु कबीर जयंती। 15 अगस्त सोमवार को स्वतंत्रता दिवस। 12 सितंबर सोमवार को ईद उल जुहा। 14 नवंबर सोमवार को गुरु नानक जन्मदिवस की छुट्टी होगी।
रविवार के दिन होंगी पांच छुट्टियां
नए साल में सरकारी कर्मचारियों की पांच छुट्टियां रविवार के दिन हैं। आठ मई को परशुराम जयंती, दो अक्तूबर को गांधी जयंती, 16 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जन्मदिवस, 30 अक्तूबर को दीपावली और 25 दिसंबर को क्रिसमस है।

सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news