Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

यूपीटीईटी परीक्षा 22 दिसम्बर को दो पालियों में , 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

इलाहाबाद (एसएनबी)। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 22 दिसम्बर को दोनों पालियों में होगी। इसमें 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।टीईटी की वेबसाइट का आडिट हो चुका है, जिससे कि परीक्षा के शीघ्र होने की संभावना बढ़ गयी है।
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने बताया कि टीईटी की वेबसाइट का आडिट चल रहा था, जो पूरा हो गया है।इसके बाद परीक्षा के होने की संभावना तेज हो गयी है।उन्होंने बताया कि टीईटी की मंजूरी के लिए फाइल शासन को भेज दी गयी है।इसमें आनलाइन आवेदन शीघ्र लिये जाने की तैयारी है, जबकि परीक्षा की संभावित तिथि 22 दिसम्बर को रखी गयी है।पहली पाली में सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो से अपराह्न चार बजे तक परीक्षा होगी।


सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news