Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

43,077 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति देने पर मांगा निर्देश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति देने पर मांगा निर्देश
लखनऊ (ब्यूरो)। बेसिक शिक्षा परिषद ने शासन ने पहले चरण में परीक्षा पास करने वाले 43,077 प्रशिक्षु शिक्षकों को सहायक अध्यापक के पद पर मौलिक नियुक्ति देने के संबंध में निर्देश मांगा है। परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डिंपल वर्मा को पत्र लिखकर निर्देश मांगा है।

पहले बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा ने परिषद के सचिव को पत्र लिखकर प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने के संबंध में कार्यवाही करने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्तियां हो रही हैं। पहले चरण में छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की परीक्षा हो चुकी है। दूसरे चरण की परीक्षा 16, 17 नवंबर को कराने की तैयारी है।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news