Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एलटी शिक्षकों की भर्ती शिक्षा निदेशालय ने मंडलवार मांगी रिपोर्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

लखनऊ। राजकीय इंटर कॉलेजों में एलटी शिक्षकों की भर्ती में देरी का अब कारण स्पष्ट करना होगा। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को बताना होगा कि उनके यहां रिक्त पदों में कितने पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और कितनों पर अभी जारी है।

इसके अलावा यह भी बताना होगा कि भर्ती के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने का प्रयास करते हुए कितने अभ्यर्थियों को पकड़ा गया। ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई और कितनों का चयन निरस्त किया गया।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राजकीय व राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों में एलटी शिक्षक के 6,645 पदों पर भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2014 में शुरू की थी। भर्ती प्रक्रिया के लिए समय-सारिणी भी जारी की गई थी। इसके बाद भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमरनाथ वर्मा ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। उनसे पूछा गया है कि उनके यहां रिक्त पदों पर कितनी भर्तियां हो चुकी हैं। भर्ती के दौरान फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे कितने पकड़े गए। भर्ती में देरी का कारण क्या है। उन्होंने कहा है कि समय से सूचना न देने वाले मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने मंडलवार मांगी रिपोर्ट

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news