Important Posts

Advertisement

Govt Jobs : Opening

लेखपाल भर्ती परीक्षा केंद्रों पर बनेंगे स्ट्रांग रूम : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

जागरण संवाददाता, गोरखपुर: जनपद में 13 सितंबर को लेखपाल भर्ती परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा केंद्रों पर ओएमआर (उत्तर पुस्तिका) को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। परीक्षा संचालन के लिए 11 जोनल मजिस्ट्रेट, 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 93 केंद्र पर्यवेक्षक होंगे। परीक्षा शहर के 86 केंद्रों पर होगी।

झारखंड सरकार मे टीचर्स के लिए निकली 939 पदों पर वैकेंसी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

रांची। एक शिक्षक के रूप में अपने करियर को देखने वालो के पास एक अच्छा अवसर है। हाल ही मे झारखंड सरकार नें शिक्षक के 939 पदों के लिए आवेदन की मांग की है। ये पद झारखंड के चतरा में 486 पद व लातेहार में 453 पद रिक्त हैं।

सरकार ने 98 स्‍मार्ट सिटी के नाम जारी किए, 5 साल में 96 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

नई दिल्‍ली। देश के 100 में से 98 स्मार्ट सिटी के नाम का ऐलान हो गया। गुरुवार को स्मार्ट सिटी के नामों का ऐलान करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि 2 स्मार्ट सिटी के नाम का ऐलान बाद में होगा। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 12 स्मार्ट सिटी की घोषणा हुई है, एक शहर का नाम बाद में घोषित किया जाएगा, इसी तरह जम्‍मू-कश्‍मीर से एक शहर का नाम भी बाद में घोषित किया जाएगा

शिक्षकों के शोषण पर नाराजगी जताई : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

उरई, कार्यालय प्रतिनिधि : उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ की महेवा ब्लाक इकाई ने बैठक कर सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयक व पेंशन के मामलों पर विचार किया। संघ ने खण्ड शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाया कि वह शिक्षकों का शोषण कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नही किया जाएगा।

खुशखबरी: तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण के लिए जल्द अध्यादेश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

लखनऊ (ब्यूरो)। सरकार की तरफ से नेता सदन अहमद हसन ने बुधवार को विधान परिषद में घोषणा की कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2000 तक नियुक्त तदर्थ शिक्षकों को नियमित करने के लिए अध्यादेश लाया जाएगा। वह शून्य प्रहर में इस मुद्दे पर निर्दल समूह के सदस्यों सहित कुछ अन्य की कार्यस्थगन सूचना का जवाब दे रहे थे। पर, सरकार के जवाब से अंसतुष्ट निर्दल समूह के सभी सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

अंबेडकरनगर वित्तविहीन शिक्षकों को दें उनके हक : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

अंबेडकरनगर |प्रदेश सरकार ने अपने घोषणापत्र में भी वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा की थी। इसके बावजूद सरकार अब आनाकानी कर रही है। ये बातें रविवार को वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक महासभा की बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कही।

प्रशिक्षु शिक्षकों से बीएसए ने किया दु‌र्व्यवहार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

जागरण संवाददाता, बरेली: राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा के दौरान बीएसए पर महिला शिक्षकों ने दु‌र्व्यवहार का आरोप मढ़ा। कहा कि सात माह से लटके मानदेय के बारे में बात करने पर उन्होंने डांट-डपटकर भगा दिया। इस पर सभी प्रशिक्षुओं ने एक जुट होकर स्कूल गेट पर प्रदर्शन किया। राजकीय इंटर कॉलेज स्थित केंद्र पर सोमवार से चल रही प्रशिक्षु शिक्षको की परीक्षा का मंगलवार को अंतिम दिन था।

रामपुर चार प्राइमरी शिक्षकों की सेवा समाप्त : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

रामपुर। फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी पाने वाले चार प्राइमरी शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई। पांच माह पहले उन्हें शिक्षक की नौकरी मिली थी। सत्यापन में उनके अभिलेख फर्जी पाए गए। दो और शिक्षकों के अभिलेख फर्जी मिले हैं। उन पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जनपद में डेढ़ हजार शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया गया था। तीस अप्रैल को उन्हें नियुक्ति पत्र देकर स्कूलों में तैनात किया गया। तब से दूसरे ब्लाकों में जाकर शिक्षण कार्य कर रहे थे।

शिक्षामित्रो के अवैध समायोजन पर सुप्रीम कोर्ट updates : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

सुप्रीम कोर्ट के आदेश/निवेदन के बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने अपनी अध्यक्षता में "बिना टेट पास शिक्षामित्रो के अवैध समायोजन" पर सुनवाई कर एकल आदेश देने के लिए संविधान पीठ का गठन कर दिया है।

नेताओं-अफसरों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए बनेगा कानून : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

विधान परिषद में बृहस्पतिवार को सदस्यों के सवाल पर सरकार ने आश्वस्त किया कि मंत्रियों और अधिकारियों सहित सरकारी खजाने से वेतन लेने वाले सभी लोगों के बच्चों को सरकारी प्राइमरी स्कूलों में ही पढ़ाने का कानून जल्द ही बनाया जाएगा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह ने सपा के देवेंद्र प्रताप सिंह के सवाल पर यह आश्वासन दिया।

शिक्षक भर्ती कार्बन कॉपी से मिलान के बाद होगा इंटरव्यू : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

कार्बन कॉपी से मिलान के बाद होगा इंटरव्यू
इलाहाबाद, वरिष्ठ संवाददाता एडेड हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित टीजीटी-पीजीटी 2013 की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाने से पहले उनकी ओएमआर शीट को कार्बन कॉपी से मिलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने भर्ती में पारदर्शिता के लिए यह अहम निर्णय लिया है। पूर्व के कई अध्यक्षों की मनमानी के कारण चयन बोर्ड के परिणाम विवादों में रहे हैं।

सरकार को मिली शिकायतों के बाद चयन बोर्ड के पुनर्गठन की तैयारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

बदलेगा माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड का मानक
इलाहाबाद (ब्यूरो)। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए गठित माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की नियमावली में बदलाव होगा। चयन बोर्ड का नाम बदलकर एक बार फिर से इसे माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग का नाम दिया जाएगा। सरकार आयोग की अस्थिरता खत्म करने के लिए इसके सदस्यों का कार्यकाल एक बार फिर से पांच अथवा छह वर्ष करने जा रही है।

हाईकोर्ट के फैसले का पालन करेगी सरकार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : हाई कोर्ट द्वारा सरकारी सेवकों, स्थानीय निकायों के जनप्रतिनिधियों, न्यायाधीशों और राजकोष से वेतन व सुविधाएं पाने वाले लोगों को अपने बच्चों को परिषदीय स्कूलों में पढ़ाने के बारे में दिए गए आदेश का सरकार पालन करेगी। गुरुवार को विधान परिषद में सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया गया।

स्कूलों में पढ़ाते रहेंगे प्रशिक्षु शिक्षक : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों में तैनाती पाने वाले प्रशिक्षु शिक्षक फिलहाल उन्हीं स्कूलों में शिक्षण कार्य करते रहेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस आशय का निर्देश भेजा है। उसमें स्पष्ट है कि अगले आदेश तक यही निर्देश प्रभावी माना जाए। प्राथमिक स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती हुई।

बर्ताव बदले तो आए नौकरियों की बहार : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : जीव विज्ञान या फिर गणित वर्ग से पढ़ाई करने वालों को विज्ञान वर्ग का ही माना जाता है। इसे केंद्रीय विद्यालय व जवाहर नवोदय सरीखे विद्यालय मानते भी हैं, लेकिन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उत्तर प्रदेश इस मामले में दोहरा बर्ताव कर रहा है। जहां एक ओर गणित वर्ग के लिए बड़ी संख्या में पद घोषित हुए, वहीं जीव विज्ञान में कुछ ही पद रखे गए हैं। इससे युवाओं में खासी निराशा है।

प्रदेश के 9974 स्कूलों में 19948 सहायक अध्यापक होंगे तैनात : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Latest updates

नवीन परिषदीय स्कूलों में ‘मौका’
969 नवीन उच्च प्राथमिक स्कूलों में 2907 शिक्षकों को नियुक्त करने की तैयारी
इलाहाबाद | प्रदेश सरकार सूबे के नवीन परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापकों की भर्ती कराने की तैयारी में है। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों की गणना व वहां तैनात होने वाले शिक्षकों का आकलन करा लिया गया है। जल्द ही पद सृजन होगा और निर्देश हैं कि भर्ती प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी। इस संबंध में आला अफसरों के बीच मंथन शुरू हो गया है।

UPTET news