Breaking Posts

Top Post Ad

यूपी में नौकरियों की भर्ती का रेट फिक्स : वरुण : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सूबे की सरकार को आड़े हाथ लिया है। बृहस्पतिवार को अपने संसदीय क्षेत्र की सभाओं में उन्होंने कहा कि सूबे में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी नौकरियों में भर्ती के रेट फिक्स हैं। बेरोजगार
युवा पैसा देकर ही सरकारी नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचार की वजह से सरकार कोई भर्ती नहीं कर सकी।
सदर (जयसिंहपुर) विधानसभा क्षेत्र के मिश्रौली में जिला उपाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि डॉ. आरए वर्मा की ओर से आयोजित सभा में सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सूबे में हर कार्यों में भ्रष्टाचार है।
लेखपाल भर्ती में भी उन्होंने भ्रष्टाचार का मामला उठाया। कहा कि सूबे के 51 जिलों के दौरे में यह बात सामने आई है। नौकरी नहीं पाने पर युवा कुंठित हो रहे हैं। आम आदमी न्याय के लिए भटक रहा है। जनता की पुलिस, प्रशासन में सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार व विधायकों ने कोई विकास कार्य नहीं किया है। इसकी वजह से सड़कें बदहाल हैं। कहा कि उन्होंने अपने दो वर्षों का वेतन पीड़ित किसानों को दिया है। अपनी सभाओं में उन्होंने ग्राम प्रधानों को अपना मोबाइल नंबर बताते हुए कहा कि प्रधान कभी भी उनका सहयोग ले सकते हैं।
विकास के लिए वह जिले की आवाज बनने आए हैं।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook