Breaking Posts

Top Post Ad

6 फीसद बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, 1 जन. से लागू : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को होली पर बड़ा तोहफा दिया है। उनका महंगाई भत्ता छह फीसद बढ़ा दिया गया है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को महंगाई भत्ता छह फीसद बढ़ाने का फैसला हुआ है, जो एक जनवरी से लागू होगा। अब सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 119 फीसद से बढ़कर 125 फीसद हो जाएगा।
इससे पहले सितंबर, 2015 में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 113 से बढ़ाकर 119 फीसद किया गया था, जो जुलाई 2015 से लागू हुआ था। इससे करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।
एक जनवरी 2016 से डीए की नई दरें लागू होने से 48 लाख कर्मचारियों और करीब 55 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा।
Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook