Breaking Posts

Top Post Ad

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नवंबर में : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

मेरठ। मुख्य संवाददाता,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 में नहीं बल्कि 2016 में ही होंगे और नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावनाऐं हैं।

नए साल में प्रदेश में नयी सरकार होगी और सरकार के गठन के लिए मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच होगा, जबकि सपा मुख्य लड़ाई में भी नहीं आ सकेगी।
अपने आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यह बड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावी गतिविधियां और तैयारियां प्रारम्भ हो चुकी हैं और यह चुनाव अब शीघ्र होंगे।
उन्होंने कहा कि संभवत: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अक्तूबर-नवंबर माह में हो जायेंगें और इस चुनाव में प्रदेश की जनता बड़ा फैसला सुनायेगी।
प्रदेश में अगली सरकार किस की होगी, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार किसकी बनेगी यह कहना अभी जल्दबाजी है, लेकिन यह तय है कि मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच ही होना है और सबसे अधिक सीटों पर इन्हीं दोनो दलों के प्रत्याशी जीतेंगें।
प्रदेश में वर्तमान में सत्ता पर काबिज सपा को जनता नकार देगी और सपा के तमाम प्रयासों के बावजूद भी वह 80 से अधिक सीटों पर जीत हासिल नहीं कर सकेंगें। उन्होंने कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है और इस सरकार में अपराधों में सबसे अधिक वृद्वि हुई है और हर वर्ग के लोग त्रस्त हैं।
Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook