Breaking Posts

Top Post Ad

32 अध्यापकों का एक दिन का वेतन रोका : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

बांदा। परिषदीय स्कूलों में औचक निरीक्षण के अभियान में शुक्रवार को 32 अध्यापक स्कूलों से नदारद पाए गए। इनमें चार प्रधानाध्यापक, 21 सहायक अध्यापक और तीन शिक्षामित्र भी हैं। दो स्कूलों में ताले पड़े मिले। इन सभी का शुक्रवार का वेतन रोक दिया गया है। संतोषजनक जवाब मिलने पर ही वेतन मिलेगा।

बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने अपने क्षेत्रों के स्कूलों में निरीक्षण किया। बड़ोखर ब्लाक में सुरेंद्र कुमार, कनीज फात्मा, प्रकाशचंद्र सक्सेना, कृष्ण मूर्ति राजू और गीतांजलि (सभी बड़ोखर खुर्द गांव) अनुपस्थित मिले।

इंचार्ज प्रधानाध्यापक आसमां नौशीन और सहायक अध्यापक ज्योतिमा सिंह (बेनी पुरवा), मंजू सिंह (बिसंडी खुर्द), मधु गुप्ता व सुनील कुमार परिचारक (गुरेह) और सीता देवी (बडे़हा) अनुपस्थित मिले। बबेरू ब्लाक में अहार गांव का प्राथमिक विद्यालय भाग एक व दो बंद मिले।  दोनों स्कूलों के पूरे स्टाफ का एक दिन का वेतन रोका गया।
सीमा देवी (निलाथू), प्रधानाध्यापक शिव करण सिंह, मुकेश कुमार परिचारक, अनीता पटेल व अजय कुमार तथा राजबहादुर अनुदेशक (शिव) अनुपस्थित थे। नरैनी ब्लाक में ऊषा सविता और शहनवाज (गोरे पुरवा), गौरव कुमार (मुकेरा), अर्चना देवी परिचारक और आसिफ अली अनुदेशक (नसेनी), अर्शी अजहर व आशीष कुमार (उदई पुरवा), सविता देवी व ओम प्रकाश (नहरी), सियाराम (बरुआ कालिंजर), आशा चक्रवर्ती शिक्षामित्र (भऊवा पुरवा), रजनी देवी शिक्षामित्र (रमजूपुर), राम मिलन सिंह व सदन मिश्रा (बंजारा पुरवा) और रानी देवी (करतल) स्कूल से अनुपस्थित थे।

महुआ ब्लाक में सहेवा प्राइमरी स्कूल में संतोष कुमार व ऊषा देवी अनुपस्थित मिले। कमासिन ब्लाक मेें अमित कुमार यादव (मटेहना) और पप्पू वर्मा अनुदेशक (मुड़वारा) अनुपस्थित थे।
Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook