Breaking Posts

Top Post Ad

समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा जल्द: आरओ-एआरओ की भी इस साल होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों की तैयारी में जुटे प्रतियोगियों को एक और बड़ा मौका मिलने जा रहा है। इस साल समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) की भी भर्ती होगी। तकरीबन 50 पदों के लिए अधियाचन आयोग को मिल चुका है।
सचिवालय से पदाें का विवरण मांगा गया है। वहां से अधियाचन मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
null
आयोग के 2016 के वार्षिक कैलेंडर में आरओ-एआरओ भर्ती शामिल नहीं है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि इस साल फिर इस पद के लिए भर्ती नहीं होगी, लेकिन तीन विभागों से अधियाचन मिल चुका है। इसलिए इस पद के लिए भी भर्ती करने की पहल की गई है। सचिव सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व और लेखा विभाग तथा निर्वाचन आयोग से पदों का अधियाचन मिल चुका है। इनमें तकरीबन 50 पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रमोशन के बाद आयोग में भी 30 से अधिक पद खाली हुए हैं। सचिवालय से पदों का विवरण मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

Facebook