Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अब बीएसए लटका रहे शिक्षकों के तबादले

प्रसं, लखनऊ: प्रदेश सरकार ने तबादला नीति तो जारी कर दी लेकिन बीएसए की लापरवाही से प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही। दरअसल, बेसिक शिक्षा परिषद लगातार सभी बीएसए को शिक्षकों का ब्योरा एनआईसी को भेजने का निर्देश दे रहा है।
इसमें हर जिले में स्वीकृत पद, तैनात शिक्षक और खाली पदों का ब्योरा मांगा गया है।
परिषद के सचिव तबादला नीति जारी होने के पहले से यह ब्योरा भेजने के निर्देश दे रहे हैं। सभी बीएसए को चेतावनी भी दी जा चुकी है लेकिन अभी तक बीएसए ने ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया है। इससे शिक्षकों में खासी नाराजगी है। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक असोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने मांग की है कि जो बीएसए लापरवाही बरत रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। चार साल बाद शासन ने तबादलों के आदेश जारी कर दिए हैं। शासन के आदेश न मानना घोर लापरवाही है।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

UPTET news